CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backश्री गोरधन राईका, चेयरमैन, केन्द्रीय ऊन विकास बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार का मरु क्षेत्रीय परिसर, बीकानेर का दौरा



 श्री गोरधन राईका, चेयरमैन, केन्द्रीय ऊन विकास बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार ने 21.07.2022 को भा.कृ.अनु. प. - केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, मरू क्षेत्रीय परिसर, बीकानेर का दौरा किया। दौरे की शुरूआत में मरू क्षेत्रीय परिसर की प्रभागाध्यक्षा डाॅ निर्मला सैनी ने चेयरमैन, श्री गोरधन राईका का स्वागत किया। संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक आशीष चोपड़ा एवं वैज्ञानिक अशोक कुमार यादव ने एआरसी में चल रही सभी गतिविधियों और परियोजनाओं के बारे में चेयरमैन, केन्द्रीय ऊन विकास बोर्ड को बताया। सभी भेड़ सेक्टरों (मगरा, मारवाड़ी और चोकला), एआई प्रयोगशाला और आहार तकनीकी इकाई का भी दौरा किया गया। चेयरमैन, केन्द्रीय ऊन विकास बोर्ड ने एआरसी, बीकानेर में मौजूद विभिन्न नस्लों के विभिन्न ऊन गुणवता मानकों में गहरी रूचि ली एवं ऊन परिक्षण प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भेड़ के नस्ल सुधार के लिए क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली और एआरसी, बीकानेर में उन्नत प्रजनन मेढ़ों की आपूर्ति, विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन, वीर्य मूल्यांकन, चारा प्रदर्शन आदि के माध्यम से मरू क्षेत्र में भेड़पालकों के लाभ के लिए किये गए कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर श्री गोरधन राईका ने ऊन के क्षेत्र में पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर केन्द्रीय ऊन विकास बोर्ड के ऊन परिक्षण केन्द्र बीकानेर से श्री रमेश बुंदेला एवं श्री देवी सिंह उपस्थित रहे। अंत में प्रभागाध्यक्षा डाॅ निर्मला सैनी ने चेयरमैन, केन्द्रीय ऊन विकास बोर्ड का संस्थान के आगमन पर एवं संस्थान की गतिविधियों में रूचि व्यक्त करने पर आभार व्यक्त किया।

 



BBLC BBRC