CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backकृषि विज्ञान केन्द्र, अजमेर एवं राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र, बीकानेर में संस्थान की प्रदर्शनी को मिला प्रथम स्थान।



 कृषि विज्ञान केन्द्र, अजमेर में दिनांक 05 मार्च, 2022 आयोजित होने वाले जिला स्तरीय किसान मेला एवं राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र, बीकानेर में दिनांक 06 मार्च, 2022 को  आयोजित ’अन्तर्राष्ट्रीय ऊँट उत्सव’ के अवसर पर भा.कृ.अनु.प.-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर द्वारा संस्थान की नवीन तकनिकियों की प्रदर्शनी लगाई गई। कृषि विज्ञान केन्द्र, अजमेर में मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि पदम भूषण डाॅ. आर.एस. परोदा, पूर्व महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा किया गया एवं राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र, बीकानेर में ’अन्तर्राष्ट्रीय ऊँट उत्सव’ का उद्घाटन डाॅ. आर.पी. सिंह, कुलपति, स्वामी केशवानन्द कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा किया गया। उक्त प्रदर्शनियों में संस्थान के निदेशक डाॅ. अरूण कुमार तोमर एवं उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र, बीकानेर के निदेशक डाॅ. ऐ. साहू ने मुख्य अतिथियों को संस्थान द्वारा विकसित उन्नत तकनीकों से अवगत कराया। उक्त आयोजनों में लगाई गयी संस्थान की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संस्थान की प्रदर्शनी का लगभग 6500 किसानों, महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं ने अवलोकन किया एवं संस्थान की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रमों में देश के विभिन्न संस्थानों एवं कृषि विज्ञान केंन्द्रो, कृषि विश्वविद्यालयों इत्यादि की लगभग 40 प्रदर्शनियाँ लगाई गई। संस्थान की प्रदर्शनी श्री डी.के. यादव एवं श्री पिल्लू मीना के द्वारा लगाई गई। 



BBLC BBRC