CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backकेन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर में हिन्दी पखवाड़ा उद्घाटन समारोह का आयोजन



केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर में हिन्दी पखवाड़ा उद्घाटन समारोह का आयोजन 14 सितम्बर 2020 को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. राघवेन्द्र सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुधीर सोनी, ओएसडी, मीड़िया, निर्वाचन विभाग राज. सरकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि हिन्दी में वैज्ञानिक साहित्य सृजन एवं उपयोग किये जाने की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि डॉ. सुधीर सोनी ने कहा कि हिंदी एक वैज्ञानिक एवं समृद्ध भाषा है तथा डिजीटल युग में हिंदी का प्रचार-प्रसार वर्तमान समय की आवश्यकता है। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री सुरेश कुमार ने हिन्दी पखवाड़ा के दौरान आयोजित कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया जिसमें अंताक्षरी, टिप्पण एवं प्रारूप लेखन, निबंध, श्रुतलेख, हिंदी शोधपत्र एवं पोस्टर प्रतियोगिता, प्रश्न मंच, आशुभाषण, स्वरचित कविता सहित कुल 10 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। श्री नवीन कुमार यादव, सहायक निदेशक (राजभाषा) ने केन्द्रीय गृहमंत्री जी, केन्द्रीय कृषि मंत्री जी एवं किसान कल्याण मंत्री जी के संदेशों का पाठन किया। इस अवसर पर संस्थान की राजभाषा पत्रिका ‘‘अविपुंज’’ का विमोचन किया गया। डॉ. आर्तबंधु साहू, प्रभागाध्यक्ष, पशु पोषण प्रभाग एवं डॉ. अरूण कुमार तोमर, प्रभागाध्यक्ष, पशु आनुवंशिकी एवं प्रजनन प्रभाग ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

धन्यवाद ज्ञापन श्री नवीन कुमार यादव, सहायक निदेशक (राजभाषा) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अर्पिता महापात्र, वैज्ञानिक द्वारा किया गया।



BBLC BBRC