CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backदक्षिण क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र, मन्नवनूर में राजभाषा कार्यशाला का आयोजन



भा कृ अनु - केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर के दक्षिण क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र, मन्नवनूर में दिनांक 3 जून 2019 को मुख्यालय की ओर से पहली बार राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजभाषा कार्यशाला में मन्नवनूर के आस-पास स्थित विभिन्न केन्द्रीय सरकारी कार्यालयों, उपक्रमों, बोर्डों आदि के 40 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।कार्यशाला का उद्घाटन भा कृ अनु - केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. .साहू द्वारा किया गया। श्री मुरारी लाल गुप्ता, उप निदेशक (रा.भा.) भा कृ अनु परिषद, नई दिल्ली, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।डा. .एस. राजेन्दिरान, प्रभारी अधिकारी, दक्षिण क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र, मन्नावनूर ने अतिथियों तथा प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा केन्द्र में जारी गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी। श्री मुरारी लाल गुप्ता उप निदेशक (रा.भा.) ने राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी अपेक्षित कार्यां के बारे में बताया। श्री नवीन कुमार यादव सहायक निदेशक (रा.भा.) ने संघ सरकार की राजभाषा नीति, नियम, अधिनियम, राजभाषा संबंधी आदेशों के बारे में जानकारी दी।श्री सुरेश कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने प्रशासनिक कार्यां में सरल हिन्दी के प्रयोग का सुझाव दिया। डा. . साहू, निदेशक ने अध्यक्षीय संबोधन में राजभाषा के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु यथा आवश्यक प्रयास करने पर बल दिया।



BBLC BBRC