CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backहिन्दी भाषा ना केवल संचार का साधन अपितु हमारी संस्कृति है



केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान में चल रहे हिन्दी सप्ताह के समापन समारोह में मुख्य अतिथि डा. राजेश शर्मा, (निदेशक, कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान) विशिष्ट अतिथि डा. शालिनी मूलचंदानी (हिन्दी प्रभागाध्यक्ष, डूँगर राजकीय महाविधालय) एवं काजरी के प्रभागाध्यक्ष डा. एन. डी. यादव व केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान के प्रभागाध्यक्ष डा. ऐ. के. पटेल उपस्थित रहे।

डा. शर्मा ने बताया कि यह एक विडंबना का विषय है कि हिन्दी हमारी मातृभाषा है परन्तु हमें हिन्दी ज्यादा नही आती। आज अवश्यकता इस बात की है कि हम हिन्दी को पूर्णत: सरल तकनीक से संचार में प्रयुक्त करें जिससे संवाद स्थापित हो सके। डा. मूलचंदानी के अनुसार आज का समय भागदौड़ का है, भाषा से साहित्य, प्रेम, संवेदनाएँ जागृत होती है। यह तभी संभव है। जब हम हमारी भाषा में बोलते है हिन्दी भाषा में शब्दो की कमी नही है इसे क्लिष्ट नही किया जाना चाहिए। हिन्दी में विविधता बहुत है लेकिन आज के वर्तमान परिवेश में हिन्दी का प्रयोग इन्टरनेट वाटसअप व एस.एम.एस. पर बढता जा रहा है इससे भाषा में विकृतियाँ उत्पन्न हो रही है। चुनौती इस बात की है कि हमें भाषा का मूल रुप बनाए रखने के प्रति निरन्तर सजग रहना है। डा. एन. डी. यादव ने बताया कि सभी भाषाओं का ज्ञान होते हुए भी मातृभाषा का सम्मान करते हुए इसका प्रयोग करने की इच्छा शक्ति होनी चाहिए।

डा. ऐ. के. पटेल ने कहा कि हिन्दी के प्रति जागरूकता बढती जा रही है तथा अहिन्दी भाषी क्षेत्रों के लोग भी हिन्दी को महत्व देते हैं। मनोरंजन की दुनिया में भी हिन्दी का प्रसार हुआ है क्योंकि अहिन्दी क्षेत्रों में तथा विदेशो मे भारतीय सिनेमा जगत अत्यधिक लोकप्रिय है। केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थानके मरु क्षेत्रीय परिसर, बीकानेर में 90 प्रतिषत से अधिक राजकीय कार्य हिन्दी में होता है।

कार्यक्रम के अंत में डा. एच.के.नरूला ने हिन्दी सप्ताह के दौरान आयोजित की गयी विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ शोध पोस्टर प्रदर्शन एवं कविता पाठ में प्रथम द्वितिय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के बारे में बताते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। कविता पाठ में विमल मेहरोत्रा, टंकण प्रतियोगिता मे संजय शर्मा, व्याकरण प्रतियोगिता में शिव जी राम जाट व हिन्दी अनुवाद में घोष अली, टिप्पण लेखन में शिव जी राम एवं निबंध प्रतियोगिता में सुरेश चन्द्र गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 



BBLC BBRC