CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Back केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन



 केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर में आज दिनांक 21 जून 2023 को प्रातः 6 बजे से 7:00 बजे तक अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संस्थान के समस्त वैज्ञानिकों व कर्मचारियों द्वारा योग शिविर आयोजित किया गया।इस योग कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा प्रदत सिम्पल योगाप्रोटोकाल के तहत् विभिन्न प्रकार के योगासन व प्राणायाम संस्थान के कर्मचारियों ने किये।कार्यक्रम में प्रधान वैज्ञानिक डा. सुरेश चन्द्र शर्मा ने सभी प्रकार के योगासन व प्राणायाम करने के तरीके व इन से होने वाले शारिरीक एवं मानसिक फायदों के बारे में जानकारी दी और कार्यक्रम का संचालन भी किया।श्री चन्द्र प्रकाश टेलर ने विभिन्न योग क्रियाओं का सजीव प्रदर्शन कर्मचारियों के मार्गदर्शन हेतु किया।साथ ही संस्थान में करें योग, रहे निरोग विषय पर एक कार्यशाला प्रातः 11.30 बजे सभागार कक्ष में आयोजित की गयी जिसमें डा. सुरेश चन्द्र शर्मा, नोडल अधिकारी, अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस, ने ध्यान योग पर सरल व सुन्दर व्याख्यान दिया।डा. शर्मा ने अपने व्याख्यान के माध्यम से योगासन, प्राणायाम, ओम, ध्यान व अष्ठचक्रों के बारे में सरल, सुन्दर व विस्तार पूर्वक वर्णन किया है।

कार्यशाला कार्यक्रम में संस्थान निदेशक डा. अरूण कुमार तोमर ने सम्बोधित करते हुए बताया कि योग हमारे देश की अमूल्य धरोहर है और पूरे विश्व में शांति, समन्वय एवं सौहार्द स्थापित करने का एक साधन है।इससे शांत रहता है, बुद्धि कुशाग्र होती है और रोग दूर रहते है। योग को हमें अपने जीवन मेंआत्मसात कर रोजमर्रा के कार्या में अभिन्न अंग बनाना चाहिये।इस से स्वयं की उत्पादा के साथ-साथ संस्थान की उत्पादकता में भी वृद्धि  की जा सकती है।



BBLC BBRC