CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backबाड़मेर में आयोजित श्री मल्लीनाथ पशु मेला बालोतरा में वर्ष 2023 में संस्थान की प्रदर्शनी का आयोजन



 श्री मल्लीनाथ पशु मेला बालोतरा, बाड़मेर में राज्य स्तरीय पशु मेला दिनांक 21-22 मार्च, 2023 तक का आयोजन किया गया। जिसमें भा.कृ.अनु.प.-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर द्वारा संस्थान की नवीन तकनिकियों की प्रदर्शनी लगाई गई। मेले में मुख्य अतिथि पुरूषोत्तम रूपाला, केंन्द्रीय मंत्री पशुपालन, डेयरी एवं मछली पालन, भारत सरकार, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री, भारत सरकार, श्री कैलाश चैधरी, डाॅ. बी.एन. त्रिपाठी, उपमहानिदेशक (पशुविज्ञान), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के विभिन्न अनुसंधान संस्थानों के निदेशक उपस्थित हुए। जिनका संस्थान निदेशक डाॅ. अरूण कुमार तोमर द्वारा संस्थान प्रदर्शनी में स्वागत किया गया एवं संस्थान द्वारा विकसित उन्नत तकनीकियों को अवलोकन करा जानकारी दी गई। मेले में संस्थान की प्रदर्शनी का लगभग 5,000 किसानों, महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं ने अवलोकन किया एवं संस्थान की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रमों में देश के विभिन्न संस्थाना,ें कृषि विज्ञान केंन्द्रो, कृषि विश्वविद्यालयों इत्यादि की लगभग 150 प्रदर्शनियाँ लगाई गई थी जिसमें संस्थान की प्रदर्शनी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। संस्थान की प्रदर्शनी डाॅ. एल.आर. गुर्जर एवं श्री पिल्लू मीना के द्वारा लगाई गई। 



BBLC BBRC