CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Back केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर में विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी संगोष्ठी का आयोजन



 केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर में दिनांक 10.01.2023 को विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान में एक हिंदी संगोष्ठी ‘‘खुश कैसे रहें’’ विषय पर आयोजित की गई। डाॅ. एस0 सी0 शर्मा, प्रधान वैज्ञानिक द्वारा संस्थान के वैज्ञानिकों/अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए खुश रहने के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला, जैसे किसी कार्य को करने एवं देखने से हमें कैसे खुशी मिले, खुश रहने के लिये क्या-क्या करें, हम खुश क्यों नहीं रह पाते, ज्यादा सोचने से कैसे बचें, कार्यस्थल पर खुश कैसे रहें, दोस्त बनायें, नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी न होने दें आदि बिंदुओं पर उन्होंने अपने प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से हिंदी संगोष्ठी में बताया। इससे पूर्व राजभाषा प्रभारी, श्री जे पी मीना द्वारा विश्व हिंदी दिवस का इतिहास, उद्देश्य, हिंदी दिवस किस प्रकार मनाया जाता है, विश्व में हिंदी प्रचार-प्रसाद की प्रमुख संस्थाएं एवं अन्य प्रमुख जानकारियां भी प्रजेंटेशन के द्वारा बताईं। इस संगोष्ठी में संस्थान के वैज्ञानिकों/अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता निभाई। साथ ही सस्थान के बाहरी तीनों उप-केन्द्र गड़सा, बीकानेर एवं मन्नवनूर के अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति वीडियों कान्फ्रेंस के जरिये दी। इस अवसर पर हिंदी संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुये कार्यकारी निदेशक महोदय डाॅ. रणधीर सिंह भट्ट ने संगोष्ठी में उपस्थिति सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को आह्वान किया कि हिंदी को बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है, यह कार्य सिर्फ भाषण तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि विज्ञान एवं दैनिक सरकारी कार्यालीन कार्य में भी हिंदी का उपयोग बराबर होते रहना चाहिए। अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों का श्री आई0 बी0 कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी द्वारा धन्यवाद किया गया।



BBLC BBRC